फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा को छह केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 12 सितंबर को होने वाली पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। छह केंद्रों के बीच दो नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह केंद्रों पर सुबह पाली की परीक्षा 9 बजे से 12 बजे तक होगी। शाम पाली की परीक्षा 2.30 से 5.30 बजे तक दो केंद्रों पर होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में चकबंदी अधिकारी रामकिशोर सिंह, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ केंद्र पर नायब तहसीलदार सदर रवींद्र सिंह पाल, म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़ केंद्र पर तहसीलदार अमृतपुर भूपाल सिंह, राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद केंद्र पर तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार सिंह, केआर रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद केंद्र पर तहसीलदार सदर राजू कुमार, रखा इंटर कालेज फतेहगढ़ केंद्र पर नायब तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता की स्टेटिक मजिस्ट्रेट पद पर तैनाती की है।
नगर मजिस्ट्रेट को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। नागेंद्र प्रसाद व हरीश कुमार साहू नोडल अधिकारी बनाए गए हैै। पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य दयाचंद्र जिला कोआर्डिनेटर हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर संजय शुक्ला ने 25 शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के पदों पर ड्यूूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें