फर्रुखाबाद। शिक्षामित्रों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कार्य बीईओ को मूल पत्रावलियां न मिलने से शुरू नहीं सका है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने चयन के दौरान डीएम का अनुमोदन आदेश और जमा कराए गए अभिलेख जल्द मांगे हैं।
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद शिक्षामित्रों के शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन सभी बीईओ को करना है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1654 व बेसिक शिक्षा विभाग से करीब 30 शिक्षामित्र जिले में कार्यरत हैं।
नियुक्ति के दौरान जो मूल अभिलेख की फोटोकापी लगाई थी। वह पत्रावलियां बीएसए कार्यालय में रखी हैं। ये अभी तक बीईओ को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके चलते सत्यापन शुरू नहीं हो सका। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि इस संबंध में बात की जाएगी। जल्द ही सत्यापन शुरू कराया जाएगा।