फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में सीसीटीवी का रिकार्ड रखना होगा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरे) में कैद होने वाले रिकार्ड को सुरक्षित रखना होगा। किसी भी केंद्र का रिकार्ड कभी भी देखा जा सकता है। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद हुए तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, डीवीआर (हार्ड डिस्क) लगवाई गई हैं। इन सभी को नेट से भी कनेक्ट कराया गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक कंट्रोल रूम बनवाया गया है। इससे सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे जोड़ दिए गए हैं। इन कैमरों को जिला मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और लखनऊ में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
इससे उच्च अधिकारी किसी भी समय किसी भी केंद्र का ऑनलाइन निरीक्षण कर सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने सभी केंद्र प्रभारियों को आदेश दिया है कि वह प्रत्येक सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर, डीवीआर को परीक्षा से पूर्व चेक कर लें, वह केंद्र पर बने कंट्रोल से जुड़े हैं या नहीं। इसकी जांच कर ली जाए। परीक्षा की रिकार्डिंग की हार्ड डिस्क को सुरक्षित रखा जाए। किसी भी केंद्र से रिकार्ड को जांच के लिए मंगाया जा सकता है। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी बंद होते हैं या उनमें कोई गड़बड़ी होती है तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें