फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस परीक्षा में पर्यवेक्षक ने डेरा डाला

विज्ञापन
कमालगंज के बाबू सिंह दद्दू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज भोजपुर में बीएमएस परीक्षा का निरीक्षण करते व - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा में मंगलवार को विश्वविद्यालय से आए पर्यवेक्षक पूरे समय परीक्षा केंद्र पर डेरा डाले रहे। उन्होंने परीक्षा शुरू होने से पहले अपने सामने प्रश्नपत्रों का लिफाफा खुलावाकर परीक्षार्थियों को पेपर वितरित कराए। परीक्षा समाप्त होने पर कापियों के बंडल सील कराकर बैंक के लाकर में जमा करने के लिए बंडल भिजवाए।
विज्ञापन

बाबूसिंह दद्दूजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज भोजपुर कमालगंज में 12 बजे से शुरू होने वाली बीएएमएस परीक्षा से आधा घंटा पहले विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. संजीत कुमार पहुंचे। फतेहगढ़ स्थित एक बैंक से आए पेपर और कापियों के बंडल खुलावाकर उनका छात्रों को वितरण कराया।
तीन बजे तक चली परीक्षा में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. रंगनाथ मिश्रा के साथ परीक्षा कक्षों में भ्रमण किया। बीएमएस प्रथम वर्ष के रचना शरीर विज्ञान के पेपर में 126 में 8 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय वर्ष के चरक संहिता के पेपर में 63 में से 58 छात्रों ने परीक्षा दी। तृतीय वर्ष के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग के पेपर में सभी 71 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पर्यवेक्षक ने बताया कि सभी केंद्रों से विश्वविद्यालय में भी परीक्षा की आनलाइन निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही।
विज्ञापन

तीनों केंद्रों के पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट भेजी
बीएएमएस परीक्षा के तीनों केंद्रों के पर्यवेक्षकों ने विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजी है। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बेवर रोड परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के डॉ. अखिलेश दीक्षित पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। यहां 260 में 247 छात्रों ने परीक्षा दी। बाबूसिंह जयसिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज भाऊपुर के वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर भी पर्यवेक्षक पूरे समय मौजूद रहे।

व्यापारियों को डस्टबिन देते डीएम व एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें