फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी: प्राइमरी स्तर की 11732 और जूनियर स्तर की 5

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 दिसंबर को कराई जाएगी। इसके लिए 23 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित कर जिलाधिकारी के पास पत्रावली भेजी गई है। इसके बाद पत्रावली शासन में भेजी जाएगी। वहां से केंद्रों पर मुहर लगेगी। इसमें प्राइमरी स्तर की परीक्षा में 11735 और जूनियर स्तर पर 5835 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा नकल विहीन कराने की जिम्मेदारी डीएम व एसपी को दी है। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। इसमें जीजीआईसी फतेहगढ़, जीआईसी फतेहगढ़, जीआईसी फर्रुखाबाद, एमआईसी, रखा इंटर कालेज, राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज, महावीर सिंह इंटर कालेज नगला खैरबंद, पीडी महिला महाविद्यालय, क्रिश्चियन इंटर कालेज, रोजी पब्लिक स्कूल, केआर रस्तोगी इंटर कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज, एनएकेपी महाविद्यालय, बद्रीविशाल महाविद्यालय, भारतीय पाठशाला, कनौडिया बालिका इंटर कालेज, सिटी पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज, रेडरोज एजूकेशन सेंटर, सोनी पारिया, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, सेंट लारेंस विद्यालय, रामानंद बालक और बालिका इंटर कालेज प्रस्तावित किए गए हैं। इसकी पत्रावली अनुमोदन को जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद केंद्रों की सूची शासन को भेजी जाएगी। वहां से केंद्र फाइनल होकर आएंगे। टीईटी नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी व वायस रिकार्डर की निगरानी में कराई जाएगी। इस बार जूनियर व प्राइमरी स्तर के 17567 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जो पिछले साल हुई परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की अपेक्षा 664 कम हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्र निर्धारण को सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें