फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत

Sat, 03 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
तांगे को बचाने में पलटे ई-रिक्शा के नीचे दबकर मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 
क्षेत्र के गांव जिजपुरा निवासी दलवीर की पत्नी सीमा अपने दो वर्षीय पुत्र वंश और बहन सोमवती के साथ किसी काम से कायमगंज आई थी। वह दोपहर लगभग 3 बजे ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी गांव जिजपुरा मोड़ पर सामने से आ रहे तांगा को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में वंश ई-रिक्शा में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने वंश को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान वंश की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मुंसिफ कोर्ट के पास सीमा के अन्य परिजनों ने ई-रिक्शा चालक करन निवासी नोनियमगंज की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को कोतवाली लेकर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें