फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ई-रिक्शा को बना लिया बैलगाड़ी, ठूंसकर भर ली सवारी

Tue, 07 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-02,आगे की सीट पर सवारी बैठाकर जाता टेंपो। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का खुलेआम मखौल उड़ाते हुए टेंपो-ऑटो चालक बेधड़क दौड़ रहे हैं। चार सवारियों की अनुमति वाले ऑटो में 10-12 तक सवारियां बैठाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इससे न केवल चालक बल्कि यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ रही है। कई चालक तो ई-रिक्शा में बैलगाड़ी की तरह ठूंस-ठूंसकर सवारियां ढो रहे हैं। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग के अलावा कायमगंज, राजेपुर, शमसाबाद, कमालगंज सहित अन्य मार्गों पर भी यही हाल है।
शहर के कई स्थानों पर ऑटो चालक सवारियां भरने के लिए सड़क पर ही वाहन खड़ा कर लेते हैं, इससे यातायात बाधित होता है। वहीं, रात के समय ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जंक्शन से शहर तक आने के लिए जहां दिन में 10 रुपये किराया लगता है, वहीं रात में 100 रुपये तक वसूला जा रहा है। अक्सर किराये को लेकर यात्रियों से कहासुनी और झगड़े की नौबत तक आ जाती है।
यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अधिक किराया वसूले जाने की बात उनके संज्ञान में नहीं है, इसे दिखवाया जाएगा। किसी भी चालक द्वारा अभद्रता या मनमानी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-02,आगे की सीट पर सवारी बैठाकर जाता टेंपो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें