फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ई-पास का सर्वर डाउन, खाद के लिए परेशान रहे किसान

विज्ञापन
फोटो-5 इफको केंद्र पर खाद उतारते मजदूर और लगी किसानों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। खरीफ सीजन में खाद की मांग बढ़ने के बीच मंगलवार को ई-पास मशीन का सर्वर सुस्त रहने से इफको केंद्र पर खाद वितरण प्रभावित रहा। सुबह से लाइन में लगे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई किसान बिना खाद लिए ही लौट गए।
विज्ञापन


सुबह इफको केंद्र पर यूरिया और एनपीके लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। सर्वर बार-बार ठप होने से ई-पास मशीन से सत्यापन नहीं हो सका और खाद वितरण की रफ्तार धीमी रही। किसान शाम तक केंद्र पर डटे रहे।

केंद्र पर यूरिया उपलब्ध थी, जबकि एनपीके दोपहर करीब दो बजे पहुंची। डीएपी उपलब्ध न होने से कई किसानों को निराश होना पड़ा। कुछ किसानों ने मजबूरी में एनपीके खरीदने की बात कही।
विज्ञापन


नगला धनी निवासी बृजकिशोर ने बताया कि वह सुबह सात बजे से लाइन में लगे हैं लेकिन सर्वर न चलने से सत्यापन नहीं हो पा रहा है और खाद नहीं मिल रही। भौरुआ निवासी उमेश चंद्र ने बताया कि सुबह डीएपी और एनपीके दोनों उपलब्ध नहीं थी। दोपहर में एनपीके पहुंची लेकिन डीएपी नहीं आई।

केंद्र प्रभारी सुधीर राजपूत ने बताया कि दो दिन पहले यूरिया और एनपीके आई थी, जिसकी अधिकांश बिक्री सोमवार तक हो गई। मंगलवार को एनपीके की नई खेप पहुंची लेकिन सर्वर सुस्त रहने से खाद वितरण प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें