फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढिलावल अंडरपास में फंसे डंपर, डेढ़ घंटे रहा जाम

Wed, 11 Mar 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-31 स्टेट बैंक गली में ई-रिक्शा घुसने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंगलवार को मैनपुरी की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर ढिलावल अंडरपास में डंपर फंस गए। इससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। यातायात उपनिरीक्षक ने पुलिस बल के साथ डंपरों को निकलवाया।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में आलू की आवक अधिक होने से जाम से बचने के लिए वाहन ढिलावल अंडरपास का उपयोग करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दोनों तरफ से आए डंपर मोड़ पर फंस गए। उनके ढांचे आपस में टकराने से आवागमन रुक गया। सूचना पर पहुंचे यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने वाहनों को रोका। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद साढ़े 11 बजे डंपरों को हटाया गया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
अस्पताल के सामने सड़क पर वाहन से लगा जाम
फतेहगढ़ में कानपुर-फतेहगढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने बेतरतीब वाहन खडे़ होने से दिन भर जाम लगता रहा। मंगल बाजार लगने से स्थिति और गंभीर हो गई। एक चालक वैन सड़क पर खड़ीकर अस्पताल में मरीज लेकर चला गया। इससे डेढ़ घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। अस्पताल में तैनात गार्ड भी तमाशा देखते रहे पर उसने न तो अस्पताल के बाहर खड़ी बाइकें हटवाई और न ही वैन को। इससे लोग व्यवस्था को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें