फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डंपर ने कार में मारी टक्कर, साधु की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। पांचाल घाट से गंगा स्नान कर जा रहे साधु की कार में बुधवार सुबह दयानंद इंटर कॉलेज के पास डंपर ने टक्कर मार दी। एक साधु की मौत हो गई और उनके साथी साधु घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भरत वाला हनुमान मंदिर नगरिया चौराहा के निवासी साधु राम भारती उर्फ रामू बाबा (40) अपने साथी साधु गंगा भारती( 50) के साथ पांचाल घाट गंगा तट पर स्नान करने आए थे। स्नान करने के बाद दोनों साधु कार से शमसाबाद जा रहे थे। इस दौरान बदायूं मार्ग पर अमृतपुर में दयानंद इंटर कॉलेज के पास अपनी कार खड़ी कर दी। राम भारती कार से उतरकर अपनी पगड़ी सही करने लगे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। उसमें बैठे साधु गंगा भारती फंस गए। वहीं, डंपर की चपेट में आए राम भारती उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनका सिर फट गया। दोनों साधुओं को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने साधु राम भारती उर्फ रामू बाबा को मृत घोषित कर दिया। गंगा भारती को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। साधु राम भारती के परिजन को सूचना दी गई। पिता बासुदेव, पत्नी बीनू, बेटा ऋषभ, रिशांत व भाई सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें