फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे युवकों को दबोचा

Fri, 11 Jan 2019 10:40 PM IST
gaurav gaurav फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली में खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोचिंग के बाहर से बीटीसी छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। यह देख कोचिंग के शिक्षक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस व परिजनों ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। पुलिस तीन युवकों व छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंची। वहां से एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।        
विज्ञापन



स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा टैट की कोचिंग कर रही है। शुक्रवार दोपहर को उसके पिता उसे कोचिंग में छोड़ गए। कोचिंग के शिक्षक अरुण कुमार नहीं आए थे। इसके चलते छात्रा कोचिंग के बाहर खड़ी थी।

तभी वहां स्कार्पियो से डूंगरपुर के मजरा दलजीत सिंह निवासी आदित्य उर्फ शानू पुत्र गोपेंद्र सिंह, अपने मित्र गांव पखना निवासी चंद्र उदय कुमार पुत्र कश्मीर सिंह व जनपद गोरखपुर थाना गगहा के गांव गाजपुर निवासी हैप्पी यादव पुत्र अरविंद के साथ पहुंचा।
विज्ञापन


आदित्य ने पहुंचते ही छात्रा से उसका मोबाइल छीन लिया। उससे मोबाइल खोलने को कहने लगा। इसका छात्रा ने विरोध किया। इससे दोनों में कहासुनी होने लगी। यह देख वहां मौजूद छात्र पहुंच गए। उन्होंने आदित्य व उनके साथियों के साथ हाथापाई कर दी।

इसी दौरान आदित्य ने छात्रा को उठाकर कार में डाल लिया और अपने साथियों के साथ कार से भाग निकला। तभी वहां शिक्षक अरुण कुमार पहुंच गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना ताजपुर चौकी इंचार्ज को दे दी। उधर, मौका पाकर छात्रा ने भी अपने पिता को फोन कर दिया। इस पर छात्रा के परिजनों व पुलिस ने घेराबंदी कर ली। उन्होंने गांव नाहरैया के पास कार को घेरकर पकड़ लिया। कार, युवकों व छात्रा को कोतवाली ले जाया गया।

वहां चंद्र उदय पुलिस को चकमा देकर भाग गया। छात्रा के पिता कुशल पाल ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल दधिवल तिवारी ने बताया कि एक युवक पकड़ने के दौरान नाहरैया से ही भाग गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन

      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें