मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के रोहिला अंडरपास के पास गुरुवार को बच्चे लेकर स्कूल जा रही बस ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दी। हालांकि बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक बस चालक नशे में था। पुलिस दोनों के चालकों को कोतवाली लाई। बाद में समझौता होने पर दोनों के चालकों को छोड़ दिया गया।
कस्बा स्थित सेंट पीटर्स स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद करीब 50 बच्चे लेकर जा रही थी। बस आदेश कुमार निवासी नगला इंद्र थाना नवाबगंज चला रहा था। रोहिला अंडरपास के पास चालक ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ। बोलेरो चालक आशीष कुमार निवासी धूरीहार व आदेश के बीच विवाद होने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल बस चालक को नशे में देख पुलिस ने स्कूूल के प्रबंधक को सूचना दी।
दरोगा आसू यादव ने बताया कि बस चालक नशे में था। समझौता होने के चलते दोनों को छोड़ दिया गया। वहीं स्कूल प्रबंधक रावेंद्र यादव ने बताया कि बोलेरो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे बस पीछे से भिड़ गई। उन्होंने कहा कि चालक नशे में नहीं था।