फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नशे के आदी युवक की जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नशे के आदी एक युवक ने जहर खाने से मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। तीन बहनों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाने के गांव इमादपुर निवासी रोहित यादव (24) बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर मंदिर के पास नशे की गिर गया। ग्रामीणों ने खेत पर तंबाकू में निराई कर रहे परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे, तो वह बातचीत कर रहा था। उसने जहर खा लेने की बात कही। इसके बाद घबराए परिजन उसे शमसाबाद सीएचसी में ले गए। वहां करीब एक घंटे इलाज करने के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद चाचा अमित कुमार एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

चाचा अमित ने बताया कि वह बड़े भाई राजेश कुमार यादव का इकलौता पुत्र था। चार बहनें अंजली, शबनम, चाबली व दामिनी और मां गीता हैं। वह शराब पीने का आदी था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपना ट्रैक्टर चलाता था। वह किसी काम से शमसाबाद आया था। यहीं से वापस जाने के बाद घटना को अंजाम दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें