फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील तिराहे से उड़े ड्रोन कैमरे ने गलियों में देखी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तहसील तिराहे पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की। दो सौ मीटर क्षेत्र के भवनों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कुछ गलियों में कैमरे ने चहलपहल की तस्वीर कैद की।
विज्ञापन

शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस बल के साथ तहसील तिराहा पहुंचे। उन्होंने 200 मीटर परिधि में कैमरे को उड़वाया। पुलिस ने रिकार्डिंग सुरक्षित कर ली।
इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की जाती रहेगी। ड्रोन कैमरा जैसे ही उड़ा, बच्चे छतों पर तमाशा देखने के लिए चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें