फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के साथ रिमझिम बारिश बनी आफत

विज्ञापन
डहर के लोहाई रोड पर रिमझिम बारिश में छाता लगाकर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठंड से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। रविवार सुबह से बर्फीली हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर में बूंदें तो रुकीं, मगर शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। निचले मोहल्लों में कीचड़ से परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को भी बादल छाए रहे। सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर तक होती रही। इस दौरान पुरवाई हवा चलने से लोग ठंड से सिकुड़ते रहे। बारिश रुकने के बावजूद शाम तक आसमान में सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
बारिश के दौरान कामकाजी लोग छाता लेकर घरों से निकले। निचले मोहल्लों की गलियों में कीचड़ भरा रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। शाम को कड़ाके की ठंड के चलते लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए। बाजार में भी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें