नव वर्ष के पहले दिन फतेहगढ़ नगर वासियों को पालिका की ओर से तोहफा मिला है। मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति को नलकूप की बोरिंग शुरू कर दी गई है। बोरिंग का कार्य समाप्त होते ही इस माह से लोगों को पानी मिलने लगेगा।
फतेहगढ़ नगर के मोहल्लों में नलों में पेयजल आपूर्ति की किल्लत होने से लोग परेशान थे। इस समस्या का नगर पालिका ने समाधान कर दिया है।
साल के प्रथम दिन म्यूनिसिपल इंटर कालेज तिराहा के पास नगर पालिका की ओर से नलकूप की बोरिंग की कार्य शुरू करा दिया गया है।
सभासद रवीश द्विवेदी ने पूजन करवा कर बोरिंग शुरू कराई। इन्हाेंने बताया कि इस नलकूप से अशोक नगर, बजाजा बाजार, संगत, गाड़ी खाना, रंगसाजान, कसरट्टा, दालमंडी, मछली टोला, बजरिया अलीगंज समेत अन्य मोहल्लो में पेयजल की आपूर्ति होगी।
इस दौरान योगेन्द्र विहारी त्रिवेदी, अनिल वर्मा, शिवम सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव, वृजेश मिश्रा, संजू सक्सेना, सुनील वर्मा, मैकूलाल बाथम, विनोद, सुनील सक्सेना, सौरभ मौजूद रहे।