फर्रुखाबाद। शहर के टाउन हाल पर बनी पानी की टंकी की सफाई और मरम्मत का काम शुरू होने से अब 22 दिसंबर तक 12 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। इन स्थानों पर टैंकरों और नलकूपों से सीधे पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद टाउन हाल टंकी से मोहल्ले सेनापति, खड़ियाई, गुदड़ी, सुफी खां, चिलपुरा, भीकमपुरा, ढुइया, कटरा बख्शी, बजरिया, दिल्ली ख्याली कूंचा, अस्तबल तराई, चीनीग्रान, नक्कारचियान आदि मोहल्लों को पेयजल आपूर्ति होती है।
टंकी काफी पुरानी होने की वजह से कई स्थानों से पानी टपकने लगा है। इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम बुधवार से शुरू किया जाएगा। लिहाजा पेयजल आपूर्ति को बंद कर दिया गया। मरम्मत और सफाई का काम 22 दिसंबर तक चलेगा।
इससे टंकी से पानी आपूर्ति बंद रहेगी। जलकल विभाग के जेई गौरव मिश्रा ने बताया कि टंकी से जुड़े सभी चारों नलकूपों को सीधे मुख्य लाइन में चलाया जाएगा। इससे सभी निचले इलाकों में पानी पहुंच जाएगा। कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी नहीं पहुंचेगा। जहां से मांग आएगी, वहां पालिका का पानी भरा टैंकर भेज दिया जाएगा।