फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। संदिग्ध हालात में घर में अधेड़ की मौत हो गई। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेवपुर निवासी श्रीपाल (48) मंगलवार शाम को काम से घर लौटा। करीब पांच बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। भाई विजयपाल की सूचना पर कोतवाल जेपी पाल मौके पर पहुंचे। भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। सीने पर एक खरोंच का निशान मिला। पोस्टमार्टम में श्रीपाल के शराब पीने की पुष्टि हुई। उसकी मौत 18 घंटे पहले होना बताया गया। श्रीपाल की पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। उसका 10 वर्ष का एक बेटा है। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि परिजन आरोप लगा रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें