फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागपत्र में शर्त मंजूरी से काम पर लौटीं डा.प्रज्ञा मिश्रा

विज्ञापन
सीडीओ से बात करते डॉ. दीपक तिवारी व डॉ. प्रज्ञा मिश्रा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शर्त मंजूर होने से काम पर लौटीं डा.प्रज्ञा मिश्रा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सीडीओ की तरफ से शर्त मंजूर होने पर डा. प्रज्ञा मिश्रा काम पर लौट आई हैं। लोहिया अस्पताल में डा.एसपी सिंह को सीएमएस का प्रभार दिए जाने के बाद कोविड-19 की नोडल अधिकारी डा. मिश्रा ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सशर्त त्यागपत्र दे दिया था।
बाद में उनके पति ने भी इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को डॉक्टर दंपति मुख्य विकास अधिकारी से मिले। कोरोना आपदा को देेखते हुए सीडीओ ने दोनों की शर्त मंजूर कर जिलाधिकारी को अवगत कराया। लोहिया अस्पताल में संविदा पर तैनात फिजीशियन डा.प्रज्ञा मिश्रा कोविड-19 की नोडल अधिकारी बनाई गई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने 30 अप्रैल को प्रभारी सीएमएस डा.एसपी सिंह पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर सीएमओ डा.चंद्रशेखर को त्यागपत्र सौंप दिया था। इसमें उन्होंने सीएमओ के अधीन काम करने की शर्त भी रखी थी। उनके पति डा. दीपक तिवारी ने भी महिला अस्पताल में ही ड्यूटी करने की शर्त रखकर त्यागपत्र दिया था।
सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया ने दोनों को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय बुलाकर बात की। सीडीओ ने बताया कि कोरोना आपदा में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे डा.प्रज्ञा मिश्रा को सीएमओ के अधीन काम करने और उनके पति दीपक तिवारी को लोहिया महिला अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया।
विज्ञापन

डा.प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने डा.दीपक तिवारी के साथ मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज स्थित क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में ड्यूटी ज्वाइन की। मंगलवार से वह विधिवत काम करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें