फर्रुखाबाद। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सोमवार को कमालगंज क्षेत्र की गोशाला चौकी मदमदपुर का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। केयरटेकरों से अपने सामने सफाई कराई।
डीपीआरओ राजेश चौरसिया को गोशाला चौकी मदमदपुर के निरीक्षण के दौरान प्रधान व सचिव मौजूद मिले। गोवंशों को भूसा के साथ दाना खिलाया गया। हरा चारा मौके पर नहीं मिला। हालांंकि, भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। गोशाला में गंदगी देख डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कुछ सफाई कर्मचारी व केयरटेकरों को लगाकर गोशाला की सफाई कराई। गोशाला में लगे पांच सीसीटीवी कैमरा चालू मिले। उन्होंने गोशाला की व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। (संवाद)