फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर स्टेप डिलीवरी पहले ही कदम पर ब्रेक

Wed, 08 Jul 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की गोदाम से कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की योजना पहले कदम पर ही ठहर गई है। जिला पूर्ति कार्यालय ने शहर व बढ़पुर विकास खंड का रूट चार्ट बना लिया है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए 146 वाहनों की जरूरत है। यह उपलब्ध नहीं हो पा रहे। बाकी विकास खंडों का रूट चार्ट ही नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


सरकार की महत्वाकांक्षी डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत कोटेदारों तक सीधे राशन पहुंचना अभी मुश्किल ही है। जिला पूर्ति विभाग ने शहर व बढ़पुर विकास खंड का रूट चार्ट बनाया है। इसमें गोदाम से कोटेदारों तक राशन पहुंचाने के लिए 146 छोटे बड़े वाहनों की जरूरत आंकी गई है। इतने ही कोटेदार हैं। अब समस्या वाहनों को लेकर फंस गई है। राशन ढोने

के लिए वाहन मुहैया कराने की जिम्मेदारी एफसीआई को करनी है। एफसीआई ने अभी तक टेंडर ही नहीं किए हैं। डोर स्टेप डिलीवरी योजना के दूसरे चरण में कार्डधारकों के घरों तक खाद्यान्न पहुंचना है। पहले चरण की बोहनी न हो पाने से आगे की कार्रवाई ही ठप है। यह योजना साल 2013 से लागू होनी थी। जिला पूर्ति विभाग इस चिट्ठी को दबाए रहा। शासन से कड़ाई होने के बाद रूट चार्ट बना है। डोर स्टेप डिलीवरी योजना लागू होने से कोटेदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

 
वाहनों का नहीं इंतजाम
बढ़पुर विकास खंड का रूट चार्ट बना लिया है। वाहनों का इंतजाम एफसीआई को करना है। अभी तक टेंडर ही नहीं हुआ है। एक विकास खंड में योजना लांच होने के बाद बाकी विकास खंडों व नगर निकायों में लागू किया जाएगा। - हिमांशु द्विवेदी, डीएसओ
विज्ञापन


बढ़पुर विकास खंड व शहर में कार्डधारक
फर्रुखाबाद निकाय                        ब्लाक बढ़पुर
कुल राशन कार्ड   81201            33015
एपीएल राशन कार्ड  78171        13822
बीपीएल राशनकार्ड  2006          6018
अंत्योदय राशन कार्ड  1024        3643
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें