फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से कुचलने से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष की मौत

Wed, 08 Jul 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की चपेट में आने से बुधवार शाम जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पीसीएफ लखनऊ के निदेशक सुधीर कुमार यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस बस लेकर भाग निकला, जिसे राजेपुर में पकड़ लिया गया।  जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पीसीएफ लखनऊ के निदेशक सुधीर कुमार यादव (40) बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पल्ला
विज्ञापन


तालाब पश्चिम स्थित आवास पर पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद शाम करीब 4.30 बजे स्कूटी से पांचाल घाट स्थित कोल्ड स्टोर के लिए निकले। वह खुद स्कूटी चला रहे थे, जबकि उनके मोहल्ले का निवासी कुलदीप उर्फ बूटा पीछे बैठा था। वे गंगानगर नलकूप वाली गली के पास पहुंचे थे कि हरदोई डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। लहुलूहान स्थित में दोनों

को आवास विकास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। सुधीर की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे उनके पिता पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन


कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में सपाइयों का तांता लग गया। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव सहित तमाम सपाइयों के साथ ही डीएम व एसपी भी अस्पताल पहुंचे। परिजन शव घर ले गए हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित कर नाकेबंदी कराई। इस दौरान राजेपुर में बस चालक को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें