फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलरिया के जाल, भाऊटोला की टूटी सड़क से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे जाल, उखड़ी सड़क ले न ले किसी की जान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद शहर में सड़कों पर पडे़ टूटे जाल और उखड़ी सड़कों को सही कराने पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे हादसों का खतरा बना रहती है। ऐसा ही हाल पलरिया का है जबां टूटे जाल में आए दिन वाहन फंस जाते हैं। यही नहीं भाऊटोला में सड़क के बीच में गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
मोहल्ला पलरिया के मुख्य चौराहे पर सात फीट गहरे एक नाले पर जाल पड़ा है। यह जाल कई महीने से टूटा है। यहां से गुजरने वाले टेंपो, रिक्शा, ई-रिक्शा, साइकिल और ठेली-खोमचे वाले आए दिन इसमें फंस जाते हैं। कई बार अनजान लोगों के वाहन फंसने से वे गिर गए। इससे उनके चोटें भी आईं, मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा भाऊटोला से सर्वोदय नगर जा रही सड़क कई स्थानों पर टूटी है। एक स्थान पर तो बीच सड़क में कई महीने से बड़ा गड्ढा है। ऐसा नहीं कि सड़क की जर्जर हालत के बारे में नगर पालिका को पता न हो, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को दिक्कत होती है। रात के वक्त कई बार तो लोग अंधेरे में गिर भी गए, मगर किसी ने समस्या के समाधान की जरूरत नहीं समझी।
‘दोनों समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जहां की शिकायत मिलती है, उसका निस्तारण समय से करवा देते हैं। शीघ्र ही जाल और सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें