फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण, एसडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन से स्पष्टीकरण, एसडीओ को नोटिस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मुख्य अभियंता विद्युत राकेश वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रांसफार्मरों के पास सफाई और उनकी अर्थिंग को चेक कराने के निर्देश दिए। बैठक में देरी से आने पर एक्सईएन कायमगंज से नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा। एसडीओ नीबकरोरी को न आने पर नोटिस दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता विद्युत कानपुर राकेश वर्मा रविवार को भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। राजस्व वसूली में तेजी लाने और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में कायमगंज एक्सईएन एसके अग्रवाल के देरी से आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एक्सईएन कायमगंज से कहा कि सरकारी फोन न उठाने, जनसमस्याओं का समाधान न करने की लगातार शिकायतें आ रहीं हैं। अपने कार्य में सुधार लाएं, वरना कार्रवाई की जाएगी। किसी एक स्थान का ट्रांसफार्मर दो से तीन बार फुुंका तो ट्रांसफार्मर की कीमत का जुर्माना करने की चेतावनी दी।
मोहम्मदाबाद एसडीओ रघुनाथ तित्तल के बैठक में न आने पर नोटिस जारी करने के एक्सईएन ग्रामीण राहुल बाबू कटियार को निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने बताया कि गर्मी अधिक होने से ओवर लोड के कारण बंच केबल जल रहे हैं। जिले के स्टोर में बंच केबल न होने की जानकारी मिली है।
जल्द बंच केबल भेजा जाएगा। ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग चेक कराने और उसके आसपास सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। झूलते तारों को कसने के लिए चेक कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बैठक के बाद कार्यालय परिसर में मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव, एक्सईएन शहरी आरबी यादव, एसडीओ जितेंद्र सिंह, शरद प्रताप, विनोद कनौजिया व अन्य एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें