फोटो-03, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुत्ते के काटने से घायल हुए पिता-पुत्र। संवाद
शमसाबाद। नगर पंचायत शमसाबाद के मोहल्ला मीरादरबाजा में शनिवार को एक कुत्ते ने मोहल्ले में करीब 25 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं।
अचानक हुए इस हमले से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग गेट बंदकर घर में दुबक गए। कुत्ते के हमले में घायल लोगों में अभिजीत (7), पिता रामबाबू (34), शोभित (7), श्रीपाल (5), दुर्गेश (22), श्रीराम (8), कौशल (30) सहित कई लोग शामिल हैं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद ले जाया गया, जहां सभी का इलाज कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरवर इकबाल ने बताया कि सभी घायलों को समय पर उपचार मिल गया है। उधर, मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत से कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।