फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौकी से खींचकर दबंगों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
फोटो-63 शहर के रेलवे रोड पर डॉक्टरों के साथ मारपीट करते दबंग व पथराव करते उनके साथी। स्रोत: जाग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के पास एक होटल पर खाना खाते समय अंडा खराब निकलने की शिकायत पर डॉक्टरों का एक ग्राहक से विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि मौके से कार लेकर भागते डॉक्टरों की घेराबंदी कर ली गई। डॉक्टर चौकी में घुसे तो दबंगों ने खींचकर सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा। सरिया व ईंटों से कार के शीशे तोड़ दिए। आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी डॉ. विनीत मिश्रा (47) और सब्जी मंडी निवासी डॉ. राजा वत्सल (50) बुधवार रात आईटीआई चौराहे के पास एक होटल पर खाना खाने पहुंचे। वहीं रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास निवासी अमित शाक्य व अजय कठेरिया कुछ दोस्तों संग खाना खा रहे थे। अमित ने सब्जी में अंडा खराब होने की शिकायत की। डॉक्टरों ने होटल मालिक का पक्ष ले लिया।
बात बढ़ने पर दोनों डॉक्टर कार से ठंडी सड़क से होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगे। अजय ने दोस्तों संग बाइक से पीछा किया। डाक्टरों ने रेलवे स्टेशन के पास उनकी बाइक में कार से कट मार दिया। दोनों डॉक्टर दबंगों से बचने के लिए कार खड़ी कर रेलवे रोड चौकी में घुस गए। वहां कोई भी पुलिस कर्मी नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी दौरान अजय 12-14 दबंगों सहित लाठी-डंडों और सरिया से लेकर पहुंच गया और डॉक्टरों को चौकी से खींच लिया। इसके बाद सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे उनके गंभीर चोटें आईं। आधी रात को सड़क पर हुई दबंगई की सूचना पर आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस के सामने भी लोग डॉक्टरों को पीटते रहे। अमित का आरोप है कि डॉ. विनीत ने सरिया मारी, इससे उसके पैर में चोट आई है।
डॉक्टर राजा वत्सल ने बताया कि दूसरे पक्ष ने होटल पर अंडा करी खराब बताई थी। भुगतान करते समय उन्होंने अच्छी होने की बात कह दी। इसी पर मारपीट कर दी। वह रेलवे स्टेशन होकर जा रहे थे, तभी कई बाइक सवारों ने कार को घेरकर लात मारना शुरू कर दिया। अपने बचाव के लिए चौकी के सामने खड़ी कर घुसे, तो वहां मिला एक सिपाही भी भाग गया। इसके बाद दबंगों ने उन्हें और साथी डॉ. विनीत मिश्रा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे काफी चोटें आईं। तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर चौकी में नहीं घुसे थे। डॉक्टर खुद शराब के नशे में थे। दूसरे पक्ष के भी चोट आई है। दोनों पक्षों की डॉक्टरी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें