फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने एसपी व स्वाट टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
एसपी को सम्मानित करते डा. प्रशांत श्रीवास्तव। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। करथिया गांव में बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष को मार गिराने वाली स्वाट टीम व उसका निर्देशन करने वाले एसपी को डाक्टरों की टीम ने रविवार को सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि वह जनता के दुख दर्द में हर समय मदद करने को तैयार हैं। ऐसे जब कोई पुलिस का सम्मान करता है तो पुलिस की और जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्रानगंज के एक अस्पताल में रविवार को स्वाट टीम व एसपी का सम्मान समारोह किया गया। डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने एसपी डॉ. अनिल मिश्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शातिर अपराधी ने बच्चों को बंधक बनाकर पूरे जिले की पुलिस को चुनौती दी थी।
एसपी व स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश गौतम व सिपाहियों ने अपराधी सुभाष को मार गिराया और बच्चों को सकुशल बचा लिया था। इस से पूरे देश में पुलिस का नाम रोशन हुआ। व्यापार मंडल फतेहगढ़ के अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश गौतम का स्वागत कर स्मृति चिह्न दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नौशाद हुसैन, डॉ. अजहर ने स्वाट टीम के सिपाही नवनीत, सचेंद्र, सुजीत, सुनील दुबे व एसपी के पीआराओ राम बाबू व गनर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें