फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डॉक्टरों ने 60 महिला कांस्टेबलों को दिया परामर्श

Thu, 25 Sep 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिलिट्री हॉस्पिटल फतेहगढ़ की ओर से बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वस्थ नारी सशक्त अभियान और स्वच्छोत्सव 2025 के तहत डॉक्टरों ने 60 महिला कांस्टेबलों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
विज्ञापन

मिलिट्री हॉस्पिटल की डॉ. मेजर गरिमा त्रिपाठी और डॉ. मेजर शीना ने महिला कांस्टेबलों को एनीमिया, स्तन एवं सर्वाइल कैंसर, उच्च रक्तचाप, अनियमित दिनचर्या से बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से बताया।
अस्पताल के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल मनीष पांडेय, सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय, मेजर अंकुर, सूबेदार राजीव, सूबेदार प्रसाद, नायब सूबेदार सुखदेव और नायक अंबुज का योगदान रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें