फर्रुखाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह को शनिवार सुबह एल-1 अस्पताल में डॉक्टर गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर कर्मचारियों को एफआईआर की चेतावनी दी।
डॉ. अनार सिंह मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान मरीजोें ने डीएम से सफाई व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को सुधार न होने पर एफआईआर के साथ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। वहीं डॉ. गौरव के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ को विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि एल-1 अस्पताल के कर्मचारियों की ड्यूटी काटी या बदली नहीं जाएगी। एमओआईसी संबंधित कर्मचारी को रिलीव कर एल-1 अस्पताल भेजें। आरओ तत्काल ठीक कराने, वार्डो में प्रतिदिन पोंछा व शौचालय ठीक से साफ करने के निर्देश दिए।
दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब
फर्रुखाबाद। डीएम को जिला सूचना कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निष्प्रयोज्य सामग्री का तत्काल निस्तारण कराकर सफाई के निर्देश दिए। जिला स्तर पर वितरण के लिए 6 माह पूर्व उपलब्ध कराई विकास पुस्तिका रखी देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रचार सहायक राजन मिश्रा को तत्काल वितरण कराने के निर्देश दिए।