कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। महिला चिकित्सक समेत आठ स्वास्थ्यकर्मी गैर हाजिर मिले। शुक्रवार को सीएमओ को भी निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सक अनुपस्थित मिलीं थीं।
उपजिलाधिकारी सदर शनिवार सुबह 11.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां कोविड हेल्प डेस्क चालू नहीं थी। अस्पताल में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो महिला चिकित्सक डॉ. ममता अरुण दूसरे दिन भी अस्पताल नहीं पहुंची थीं।
धर्मेंद्र कुमार, दंत रोग विभाग से डॉ. तनुज अरोरा व मानसी चंद्रा, सत्येंद्र यादव भी अनुपस्थित पाए गए।दो लैब टेक्नीशियन सहित तीन लोग छुट्टी पर थे लेकिन रजिस्टर में अवकाश दर्ज नहीं था।