फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पवासियों के वाहनों व साइकिलों से न लें पथकर-डीएम

Mon, 05 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सोमवार को ढाईघाट पहुंचकर मेला का जायजा लिया। इस दौरान कल्पवासियों ने शिकायत की कि मेला में आने वाले ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से पथकर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। डीएम ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को निर्देश दिए कि कल्पवासियों के वाहनों से पथकर वसूली बंद करवाई जाए। इसके अलावा साइकिल वालों से भी पथकर वसूली न की जाए। उन्होंने ढाईघाट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एनकेएस चौहान कासिमपुर तराई स्थित ढाईघाट पुल पहुंचे। यहां महंत गौतमदास ने  ज्ञापन देकर शिकायत की कि चौपहिया वाहन चालकों से पथकर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। निर्धारित  शुल्क से ज्यादा वसूल किया जा रहा है। इस पर डीएम ने एसडीएम कायमगंज बीडी वर्मा को निर्देश दिए कि कल्पवासियों के वाहनों से पथकर वसूली न की जाए।

इसके अलावा साइकिल वालों से पथकर वसूली न हो। डीएम ने पुल की जानकारी के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को बुलाया तो बताया गया कि पीडब्लूडी विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।  कल्पवासियों को राशन, चीनी और केरोसिन बांटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शस्त्र लाने वालों के लाइसेंस जांचें
ढाईघाट का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने थानाध्यक्ष प्रदीप यादव को निर्देश दिए कि ढाईघाट पर शस्त्र लेकर आने वाले लोगों के लाइसेंस चेक किए जाएं और इसकी रिपोर्ट उन्हें भेजें। एसडीएम को निर्देश दिए कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिग्री कॉलेजों में संपर्क कर एनसीसी कैडेट्स को एक माह तक ढाईघाट पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें