फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बरौन के निरीक्षण में न डाक्टर मिले न कर्मचारी

विज्ञापन
बरौन सीएचसी में कागजात देखते प्रभारी सीएमओ डा. दलवीर सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान वह प्रभारी चिकित्साधिकारी से लेकर न तो डॉक्टर मिले और न ही कोई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डा.दलवीर सिंह ने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में स्थित बरौन सीएचसी का दोपहर 2.40 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.अमित अग्रवाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार मौर्य, आरबीएसके की डा.अफसा रहीस, डा.सुरेंद्र राठौर, डा.निर्दोष कुमार, सुनीत रंजन, संजय बाथम, प्रियंका पाल, सत्यपाल सिंह, रंजना दीछित, पूजा मिश्रा, डा.रितु सिंह, ब्लाक अकाउंट मैनेजर विभोर आदि अनुपस्थित थे। मौके पर मिले आइओ मनोज कटियार, सौरभ कुमार, मेनका काउंसलर, कुलदीप मिश्र, शिवम कटियार, आयुष फार्मासिस्ट, अजीत सिंह राना, नोमन अंसारी, वार्ड ब्वाय हरिप्रसाद व स्वीपर के भी हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर प्रभारी सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से शनिवार तक स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ सीएचसी पर मिली खामियों को ठीक करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि आरबीएसके की टीम स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र पर गई होगी। इस पर प्रभारी सीएमओ ने कहा कि उपस्थिति पंजिका में दर्ज करके जाना चाहिए। वहीं फोन पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम हॉउस में ड्यूटी होने की जानकारी दी। प्रभारी सीएमओ ने बताया की पोस्टमार्टम हॉउस में ड्यूटी दो बजे के बाद होती है। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले और हस्ताक्षर भी नहीं, यह काम में घोर लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने कर्मचारियों सहित स्पष्टीकरण सीएमओ कार्यालय में भेजने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। इसके साथ ही सभी आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सामग्री को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें