फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उत्सव पर डीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
गंगा उत्सव कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत करते डीएम मानवेंद्र सिंह व सीडीओ डॉ. राजेंद? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गंगा उत्सव पर डीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

राजेपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी व सीडीओ ने परिसर में जामुन का पौधा लगाने के साथ ही विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
बुधवार को गंगा उत्सव कार्यक्रम का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा, यदि मां गंगा का अस्तित्व समाप्त हुआ तो मानव का अस्तित्व भी नहीं बचेगा। 30 साल पूर्व कूड़े में प्लास्टिक नहीं हुआ करती थी, तब एक सप्ताह के बाद कूड़ा मिट्टी बन जाता था। अब कूड़े में काफी मात्रा में प्लास्टिक दिखती है। उन्होंने कूड़े में डालने के बजाय प्लास्टिक को अलग कर कबाड़ी को देने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों से कहा कि वे गांव गांव जाकर वालंटियर नियुक्त कर खिलाड़ी तैयार करें। उनके सहयोग से गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएं। सीडीओ ने कहा गंगा हमारी मां से बढ़कर हैं। मां को गंदा करना अपमान जैसा है। पालनहार गंगा का सम्मान करें।
विज्ञापन

इस दौरान डीएफओ पीके उपाध्याय, परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, एसडीओ डीके सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। क्रीड़ा प्रतियोगिता में वालीबाल, खो-खो, कबड्डी के विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी व सीडीओ ने शील्ड व प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें