फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1100 स्कूलों का निरीक्षण न होने पर डीएम ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों का निरीक्षण न होने पर डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के 1100 स्कूलों का जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण न करने के मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है। उन्होंने बीएसए लालजी यादव को खुद जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1576 स्कूल हैं। इनमें शैक्षिक गुणवत्ता, सुधार व अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत देखने के लिए निरीक्षण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स गठित है। इनको प्रत्येक माह स्कूलों का निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारी सड़क किनारे के करीब 476 स्कूलों का हर माह निरीक्षण कर अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं। 1100 स्कूलों का कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं करता है। इस मामले को अमर उजाला ने 23 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव को खुद जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। बीएसए ने बताया कि डीएम का पत्र आया है। रिपोर्ट भेजी जाएगी। निरीक्षण में छूटने वाले 1100 स्कूलों का निरीक्षण कराने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें