फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में तृतीय चरण का चुनाव कराए जाने के लिए जिलाधिकारी व परियोजना निदेशक ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। मतपेटिका में स्याही डालने से रोके जाने वाले पीठासीन अधिकारी को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 59 पीठासीन अधिकारियोें को नोटिस दिया गया है।
जिलाधिकारी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय महरुपुर राबी में मतदान के दौरान मतपेटिका में स्याही डालते समय प्रधान पद की प्रत्याशी सुधा देवी को पकड़ने वाले पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार को शासाबी देते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। तीसरे चरण के चुनाव के लिए दिए गए प्रशिक्षण में 59 पीठासीन अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। डीएम ने 59 पीठासीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल आदि मौजूद रहे।