फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी रवाना न होने पर डीएम ने बीडीओ को फटकार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने बीडीओ को फटकार लगाई
विज्ञापन

कमालगंज। शाम पांच बजे तक पोलिंग पार्टियां रवाना न होने पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी की फटकार लगाई। आरओ से भी नाराज हुए। बीडीओ और आरओ को कमरे में जाकर बंडलिंग कराने के निर्देश दिए। सामग्री लेने के लिए काउंटर पर खड़े कर्मचारियों को अपने वाहन में जाकर बैठने को कहा।
डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा शाम 5 बजे आरपी डिग्री कालेज पहुंचे। पोलिंग पार्टियां रवाना न हो पाने की जानकारी पर वे काउंटर पर गए तो एआरओ ने बताया कि पूरे मतपत्र नहीं मिले हैं। पूछने पर खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने तीन आरओ के संक्रमित होने की जानकारी दी। इस पर डीएम ने कहा कि पहले क्यों नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी में शामिल कुछ कर्मचारियों ने कहा कि मतदाता सूची और मुहर भी नहीं मिली। बीडीओ व आरओ डीआईओएस डॉ. आदर्श त्रिपाठी से कहा कि जो एआरओ नहीं आए, उनके मतपत्रों की बंडलिंग कमरे में जाकर पूरी कराएं। डीएम खुद एसपी के साथ व्यवस्था देखने के लिए बैठ गए। उन्होंने शिक्षा विभाग के तैनात 50 कर्मचारियों को तत्काल हाजिर होने के निर्देश दिए, न आने पर एफआईआर की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें