फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह बुधवार को निरीक्षण पर निकले तो उन्हें शहर में लगे सभी 72 वाटर कूलरों के खराब होने की जानकारी मिली। उन्होंने ईओ रवेंद्र कुमार को इसे जल्द ठीक कर चलाने को कहा।
डीएम बुधवार को एडीएम विवेक श्रीवास्तव के साथ शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकले थे। इस दौरान डीएम ने कई स्थानों पर खराब खड़े वाटर कूलरों के बारे में पूछताछ की, तो ईओ रवेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के सारे 72 वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इस पर डीएम ने कहा कि इन वाटर कूलरों को सही कराएं तथा पेंटिंग भी करवा दें।
निरीक्षण के दौरान शहर में हुई सफाई पर संतोष जताया। हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी पहुंचे तो मकानों के पास जलभराव और झाड़ियां मिलीं। सफाई के निर्देश दिए। साथ ही नया नाला बनवाने को कहा ताकि जलभराव न हो।