फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने आरईएस एई को फटकारा

Fri, 20 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने लोहिया गांव भावन प्रथम और द्वितीय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सीसी सड़क टूटी मिलीं। इस पर उन्होंने आरईएस के एई को जमकर फटकार लगाई। वहीं लोहिया आवासों में निर्माण कार्य अधूरा देख उन्होंने बीडीओ को पूरे कराने के आदेश दिए। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को भी कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एनकेएस चौहान शुक्रवार को लोहिया गांव भावन प्रथम पहुंचे। यहां सीसी सड़क टूटी देख उन्होंने आरईएस के एई केएल चौरसिया से कारण पूछा। उन्होंने बताया कि ट्रक निकलने से सड़क टूटी होगी। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक निकला ही नहीं है। इस पर उन्होंने एई को जमकर फटकार लगाई और आदेश दिए कि सड़क सही कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट उन्हें दें।

डीएम ने फीता से सड़क की मोटाई नापी, जो ठीक मिली। मीरा देवी के लोहिया आवास में फर्श और प्लास्टर तथा विमला देवी के आवास में लेंटर न देख बीडीओ देवेंद्र चौहान को आदेश दिए कि अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके बाद वे लोहिया गांव भावन द्वितीय पहुंचे। यहां सड़क न देख उन्होंने एई केएल चौरसिया से कहा कि वह सीसी सड़क बनवाएं। बिजली के जर्जर तार देख अधिशासी अभियंता विद्युत अमर सिंह से बदलवाने के लिए कहा। ग्रामीण केशराम ने लोहिया आवास दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव में गंदगी देख डीएम ने सफाई करवाए जाने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सीडीओ एसएन शुक्ल  से कहा कि लोहिया आवास पाने वाले  ग्रामीणों से शपथपत्र ले लें। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने लोहिया आवास बेच दिया हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

 प्राथमिक विद्यालय भावन द्वितीय में उन्होंने बच्चों से पहाड़े सुने। कुछ बच्चों ने सुना दिए तो कुछ नहीं सुना सके। अंग्रेजी की किताब कोई नहीं पढ़ सका। इस पर उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि 15 दिन तक वह स्वयं शिक्षण कार्य की व्यवस्था देखें। सुधार न होने पर शिक्षामित्रों को हटा दें। इस अवसर पर एडीओ समाज कल्याण विपिन कुमार, एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार विनोद जोशी, प्रधान पुत्र अनगपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी अभय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें