लकूला गिहार बस्ती में मोमिया तानकर रहने वाले बेघरों के सिर पर भी शीघ्र
ही छत होगी। इन-सी टू योजना के तहत लकूला गिहार बस्ती में 144 आवास उन
गरीबों की भूमि पर बनाए जाएंगे, जो मोमिया तानकर रह रहे हैं लेकिन निर्माण
कार्य के लिए उनके पास धन नहीं है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर सीएनडीएस
संस्था को भेज दिया गया है। शीघ्र ही सीएनडीएस की ओर से इन लाभार्थियों के
भू-स्वामित्व की जांच कराई जाएगी। इसके बाद बजट मिलते ही आवासों का निर्माण
कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
लकूला गिहार बस्ती में जिला नगरीय विकास
अभिकरण (डूडा) की ओर से इन-सीटू योजना के तहत 144 आवास बनाए जाने हैं। इन
आवासों का निर्माण कार्य सीएनडीएस को करवाना है। यह आवास उन्हीं
लाभार्थियों को बनाकर दिए जाने हैं, जिनकी खुद की जमीन है लेकिन गरीबी के
चलते वह लोग मोमिया तानकर रह रहे हैं। डूडा ने गिहार बस्ती में रहने वाले
ऐसे 144 लाभार्थियों को चिन्हित भी कर लिया है।
लाभार्थियों को चिन्हित
करने के बाद डूडा की ओर से गिहार बस्ती में आवासों का निर्माण कार्य कराए
जाने के लिए सीएनडीएस संस्था को सूची भी भेज दी गई है। शीघ्र ही
लाभार्थियों के भू-स्वामित्व की जांच कराई जाएगी। इसके बाद शासन से बजट की
मांग की जाएगी। बजट मिलते ही आवासों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया
जाएगा।
वर्जन
गिहार बस्ती में इन-सीटू योजना के तहत बनने वाले
144 आवासों के लाभार्थियों की सूची सीएनडीएस संस्था को भेज दी गई है। शीघ्र
ही इन लाभार्थियों के भू-स्वामित्व की जांच करवाई जाएगी। इसके बाद शासन को
बजट के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट मिलते ही आवासों का निर्माण कार्य
शुरू करवा दिया जाएगा।
सियाराम सचान (पीओ डूडा)