फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होलिका दहन स्थल पर पूजन करने के विरोध पर डीएम व एसपी पहुंचे

Tue, 03 Mar 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। होलिका दहन स्थल पर पूजन करने पर युवक ने विरोध कर दिया। इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। युवक ने एसडीएम को पूर्व में ही होलिका दहन स्थल बदलने के लिए पत्र दिया था। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समझाने पर युवक ने होलिका दहन पूजन होने दिया। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव कुंदन नगला में सोमवार रात होलिका दहन स्थल पर पूजन की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान पास के रहने वाले दीपक राजपूत ने उस जगह पर होली रखने का विरोध किया और पूजन करने से रोक दिया। इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय व सीओ संजय वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने दीपक से पूछताछ की तो बताया कि उसकी व्यक्तिगत जगह पर होली रखी जा रही है। उसने पूर्व में एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। होलिका दहन स्थल की जगह कम होने से समस्या होती है। इस पर एसडीएम ने गांव में दूसरी जगह तलाशी तो वह विवादित निकली। समझाकर अधिकारियों ने दीपक को तैयार किया और पुराने स्थान पर ही होली रखी गई। एसडीएम रजनीकांत पांडेय ने बताया कि गांव में दूसरे स्थान को तलाश किया गया, लेकिन उस जगह पर विवाद चल रहा है। ऐसे में विवादित स्थान पर होलिका दहन नहीं हो सकता। समझाबुझाकर परंपरागत स्थान पर ही होली रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें