फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम व एसपी ने सुनी दो शिकायतें, मौके पर निस्तारित

Sat, 24 May 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
शहर कोतवाली में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : पुल के बाईं ओर एप्रोच का क्षतिग्रस्त हिस्सा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह ने सदर कोतवाली में शिकायतें सुनीं। काफी देर इंतजार के बाद दो शिकायतें आईं। दोनों का मौके पर निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसपी शनिवार सुबह सदर कोतवाली के थाना समाधान दिवस में पहुंचे। कुछ देर इंतजार के बाद पहुंचे भीकमपुरा के पप्पू ने कुछ लोग परेशान करने की बात कही। उनका तुरंत निस्तारण करवा दिया गया। अफसरों के सामने दो शिकायतें आईं। दोनों का निस्तारण कर दिया।
एसपी ने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि वह फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुनें। उनका समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला गढ़ी मुरीद खां भीकमपुरा में सतीश कुमार और दूसरे पक्ष के मंगल ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


-
समाधान दिवस पर पहुंचे तीन फरियादी, निस्तारण नहीं
नवाबगंज। समाधान दिवस में जमीन संबंधी तीन मामले आए। प्रभारी थानाध्यक्ष राम सिंह ने राजस्व कर्मियों को जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम महमदपुर धनी निवासी राजकुमार पुत्र बेनीराम के मुताबिक उसके पिता बेनीराम ने वर्ष 2006 में गाटा संख्या 409 की पक्की मेड़बंदी के लिए प्रार्थना पत्र न्यायालय में दायर किया था। जिसकी पैरवी करते-करते उसके पिता की वर्ष 2024 में मौत हो गई। इसके बाद वह उक्त जमीन संबंधी मामले में पैरवी करता रहा। 24 फरवरी को एसडीएम के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने पुलिस के सामने पक्की मेड़बंदी कर खेत में पोल गड़वा दिए। तीन दिन बाद दबंगों ने उसके पोल तोड़कर खेत पर दोबारा कब्जा कर लिया। उस दिन के बाद राजकुमार अपनी जमीन पर दोबारा पोल नहीं गड़वा सका। प्रभारी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया मामला राजस्व का है। राजस्व कर्मी पुलिस फोर्स की मांग करेंगे तो पुलिस उनके साथ भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें