फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया रूटमार्च

विज्ञापन
शहर में रूट मार्च करते डीएम व एसपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में हो रहे आंदोलन को देखते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने दलबल के साथ रूट मार्च किया। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों से बात की। कहा कि किसी भी तरह की अफवाह में न आएं। हिदायत दी कि अगर किसी ने कानून हाथ में लिया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम और एसपी शहर कोतवाली, मऊदरवाजा पुलिस समेत पीएसी संग लालगेट से मंगलवार सुबह 11 बजे पैदल रवाना हुए। पुलिस-प्रशासन का पूरा अमला घुमना, चौक, पक्का पुल, तहसील तिराहा, मऊदरवाजा होकर बीबीगंज चौकी पहुंचे। रास्ते में अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों से कुशलक्षेम पूछी।
अफसरों ने शांति का संदेश दिया। कहा कि हिंसा में सिर्फ नुकसान ही होता है। कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। शासन-प्रशासन हर समस्या के समाधान के लिए हर वक्त तैयार है। अफसरों ने कहा कि वह सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें