फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, छह जख्मी

Mon, 25 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारात में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नोनमगंज निवासी नंदराम राजपूत के परिवारी कल्लू की बेटी की बारात घोड़ा नखास से आई थी। बारात आने के बाद रात डीजे पर डांस हो रहा था।

इस पर नंदराम का प्रदीप से डांस को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर प्रदीप और उसके साथियों ने नंदराम को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बारात में मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। कई बाराती वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


इस मारपीट में नंदराम और उनके पक्ष के संतोष, कुंदन, राजेंद्र प्रसाद और दूसरे पक्ष से पंकज और प्रदीप घायल हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया।

नंदराम ने प्रदीप, पुष्पेंद्र, पंकज के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने नंदराम, राजेंद्रप्रसाद, संतोष और दूसरे पक्ष से प्रदीप, पंकज को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही शहर कोतवाली में बैठक कर डीजे पर रात 10 बजे के बाद पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद भी बारातों में देर रात तक डीजे बजाए जा रहे हैं। उधर, कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बारात में देर रात डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें