फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवीजन कार्यालय में शार्टसर्किट से तार जले

Wed, 25 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में बिजली फिटिंग सही से कराने की सलाह देने वाले बिजली विभाग के कार्यालय में फिटिंग का बुरा हाल है। हर तरफ तार फैले हैं। फेस बदलने को कर्मचारियों को एक तार से दूसरे में कटिया डालनी होती है। बुधवार को डिवीजन कार्यालय में शार्टसर्किट से तार जल गए। बल्ब व अन्य उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन


भोलेपुर स्थिति डिवीजन कार्यालय में सुबह करीब 10.30 बजे नगरीय और ग्रामीण खंड कार्यालय में कंप्यूटर पर कार्य हो रहा था। अचानक शार्ट सर्किट से कार्यालय में लगे बल्ब जोरदार आवाज के साथ फ्यूज हो गए। पंखे व कंप्यूटर फुंक हो गए। कुछ जगह तार भी जल गए। अचानक कंप्यूटर, पंखा बंद होने और बल्ब फ्यूज होने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल आए। विभागीय कर्मचारियों की माने तो ट्रांसफार्मर से अचानक टू फेस हो गया था। इस कारण बल्ब

फ्यूज हुए और उपकरण बंद हो गए थे। ग्रामीण खंड के कार्यालय में बिजली की फिटिंग की जगह तारों का जाल फैला हुआ है। यहां फेस बदलने को एक तार से दूसरे तार में कटिया डाली जाती है। इस तरह फैले तारों के जाल से कभी भी हादसा हो सकता है। हाल में बने चेंबरों में बिजली की फिटिंग नहीं हुई। यहां सीधे तार डाल दिए गए। इस कारण तारों का जाल फैला हुआ है। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि तारों के फैले जाल को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें