फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से जनता परेशान

Fri, 01 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से जनता परेशान है। गुंडाराज कायम है। सपा सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। सपा की लुटिया डुबाने को आजम ही काफी हैं। यह बातें उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कही। वह हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। तिकोना चौकी से साक्षी को माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा के आवास पर ले गए। यहां जिलाध्यक्ष ने चांदी का मुकुट पहनाया तो कार्यकर्ताओं ने 72 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि  देश पर 64 वर्षों तक शासन करने वाले मोदी सरकार से 6 महीनों का हिसाब मांग

रहे हैं। नेपाल में भूकंप आने के तुरंत बाद से भारत सरकार ने सहायता देना शुरू कर दिया। चीन ने जब सहायता की पेशकश की तो नेपाल की सरकार ने उन्हे सहायता करने से मना कर दिया। इसके  बाद साक्षी सातनपुर मंडी में पहुंचे यहां आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा व अन्य आढ़तियों ने सांसद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संजय गर्ग, अशोक कटियार, डा. भूदेव राजपूत, राहुल भाटिया, सत्यपाल सिंह, धीरेंद्र वर्मा, ज्ञानेश गौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कायमगंज संवाददाता के अनुसार दमदमा गांव में मुस्लिम समुदाय के स्वागत समारोह के बाद संासद ने कहा कि 10 सीट वाला हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए 1100 करोड़ की मांग कर रहा। उससे आठ गुना बड़ा 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश मात्र 747 करोड़ रुपये  की मांग कर रहा है। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने सर्वे ही नहीं कराया है। जामा मस्जिद के

इमाम हाफिज शाहनूर ने उन्हें मदरसे की समस्या बताई।  इस दौरान अलीम खां, शवेब खां, महफू ज हसन, फिरोज खां, कलीम खां, अफसर अली खां, सऊद खां, शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पटेल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शमसाबाद में भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने फैजबाग चौराहा पर लगी सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचकर मार्ल्यापण किया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय गुप्ता, सुभाषचंद्र राजपूत, अमर सिंह, सुनील रावत, आलोक राजपूत, पीके गंगवार, महेश्वर, महेश राजपूत, प्रधान कुंवरजीत सिंह और अशोक कटियार आदि मौजूद रहे।
 
कानून के रक्षकों की हो रही पिटाई-साक्षी
नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव उम्मरपुर में शुक्रवार को आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेने आए भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि सपा सरकार में कानून की रक्षा करने वाले ही जब पिट रहे हैं तो आम जनता का क्या होगा। साथ ही सपा नेताओं पर गुंडई करने का आरोप भी लगाया।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उम्मरपुर में आयोजित किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था तार-तार है। सरकार के दबाव में अफसर और कर्मचारी भी चुप्पी साधे हैं। सपा सरकार किसान हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। कहा कि सूखा राहत के लिए केंद्र सरकार ने 777 करोड़ रुपये भेजे थे। वह रुपये सैफई भेज दिए गए। किसानों को आर्थिक सहायता नहीं दी गई। इसकी जांच कराई जाएगी। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी

किसान हित की बात करते हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद वह कहां गायब हो गए थे। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जिले में गुंडई चरम पर है। किसानों को ढाई-ढाई सौ रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। सपा सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ओमवीर राजपूत, दीनानाथ वर्मा, हवलदार सिंह, विमल कुमार, अशोक कटियार, कमल भारद्वाज, पंकज भारद्वाज और संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें