फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के नजदीकी जिला सचिव जीतू सपा से बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सचिव जीतू सपा से बर्खास्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो सपा नेताओं में खींचतान के बीच सचिन यादव के नजदीकी जिला सचिव जितेंद्र यादव जीतू को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के निर्देश पर जिला सचिव जितेंद्र यादव उर्फ जीतू को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि 10 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए डॉ. सुबोध यादव को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निर्णय के विरुद्ध मोनिका यादव की ओर से चुनाव लड़ने संबंधी जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति को जीतू ने प्रसारित किया जबकि वह जिला समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि जीतू का यह कृत्य अनुशासनहीनता है। इसलिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें