फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, ज्ञानदेवी और राजकुमारी ने भरा पर्चा

Thu, 17 Aug 2017 12:18 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
राजकुमारी कठेरिया के साथ नामांकन कराने जाते भाजपा सांसद व विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को शुरू हुई प्रक्रिया में सपा के राजेपुर ब्लॉक प्रमुख ने अपने कर्मचारी की पत्नी ज्ञानदेवी और सांसद मुकेश राजपूत ने चालक की पत्नी राजकुमारी को मैदान में उतारा है। भाजपा के चारों विधायक, सांसद और कार्यकारिणी के सदस्य प्रत्याशी का नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सहीं पाए गए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के न्यायालय में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन हुआ। सपा समर्थित प्रत्याशी कायमगंज के गांव चिलौली निवासी मनीराम की पत्नी ज्ञानदेवी ने प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट में पहले पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला पंचायत सदस्य रश्मि यादव, विजय कुमार, लक्ष्मीरीटा प्रस्तावक बनीं और उमेश यादव, गीतादेवी, आशादेवी अनुमोदक के रूप में उपस्थित रही। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में राजेपुर ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव, भोला, अनिल मिश्रा, सुलक्षणा सिंह, सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, पुष्पेंद्र यादव समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।

इसके बाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत अपने चालक कैलाश की पत्नी राजकुमारी का नामांकन कराने पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य प्रतिवन वर्मा, रमेश चंद्र, नीलेश यादव प्रस्तावक बने और रिंकी कुमारी, ममता व सुरेश चंद्र अनुमोदक के रूप में उपस्थित रहे। नामांकन के दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक और सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा महामंत्री विमल कटियार, शैलेंद्र राठौर, भाष्कर दत्त द्विवेदी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


19 को पर्चा वापसी, 22 को मतदान
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावी प्रक्रिया के तहत 19 अगस्त को पर्चा वापसी होगी। 22 अगस्त को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें