माध्यमिक विद्यालयों की अलग -अलग आयु वर्ग में
छात्र- छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वालों का चयन जनपदीय टीम के लिए किया गया।
शनिवार को
शहर के राजकीय इंटर कालेज में माध्यमिक स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तर की
टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता का
उद्घाटन सहायक लेखाधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर
किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का टीम में चयन किया
गया। सीनियर बालक वर्ग में देवेंद्र सक्सेना, पार्थ गुप्ता, सचिन मिश्रा,
हिमांशु मिश्रा, मोहित मिश्रा जूनियर बालक वर्ग में राहत अली, प्रभात
कुमार, ध्रुव पांडेय, संघप्रिय गौतम, हसान खान, सब जूनियर बालक वर्ग में
श्रीकांत दुबे, निहाल अंसारी, एहसन अंसारी, अलीताज, आदर्श वर्मा, सीनियर
बालिका वर्ग में नेहा गुप्ता, नंदिनी सिंह, काजल जासवानी, मेघा सिंह तथा
प्रतिभा, जूनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी, सोनाली सिंह, प्रिंसी पाल,
शैली चौहान तथा निशा मलिक, सब जूनियर बालिका वर्ग में आरजू, इरम, अक्षरा
मिश्रा, रुबी यादव और रिया सिंह को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया
गया। प्रतिद्वंदियों को हराकर टीम में स्थान बनाने वालों को पुरस्कार देकर
सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोहल लाल
अग्र्रवाल तथा रामतीर्थ अगिभनहोत्री ने निभाई। इस मौके पर राकेश मिश्रा,
अनुसुइया दीक्षित, अतुल एंथोनी दास, इंदिरा राठौर, नीता दुबे, सुनील कुमार
आर्या तथा गौरव शर्मा मौजूद रहे।