फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसएम-चालक में विवाद, सवा घंटे खड़ी रही कालिंदी

Tue, 16 May 2017 12:05 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस की महिला बोगी में सवारियां बैठाने को लेकर सहायक स्टेशन मास्टर व चालक में विवाद हो गया। चालक ने गाड़ी ले जाने से मना कर दिया। इसकी सूचना आलाधिकारियों को देने के बाद डॉक्टरी कराने की चेतावनी पर चालक बैकफुट पर आया। इस दौरान सवा घंटे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का फर्रुखाबाद स्टेशन पर आने का समय रात 8:35 बजे है। रविवार को लेट होने के कारण ट्रेन रात 9:40 बजे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


शंटिग के बाद सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र मिश्रा ने गाड़ी रवाना करने के लिए टोकन भेज दिया और रेलवे फाटक बंद कर दिया। इसके बावजूद कालिंदी के रवाना न होने पर परेशान यात्री गाड़ी से उतर कर सहायक स्टेशन मास्टर के कक्ष में आकर हंगामा करने लगे। सहायक स्टेशन मास्टर ने गाड़ी के गार्ड से वाकीटाकी पर जानकारी ली। गार्ड ने गाड़ी रवाना होने के बारे में चालक से वाकीटाकी पर बात करने का प्रयास किया तो बात नहीं हो पाई। इस बीच कुछ महिलाओं ने सहायक स्टेशन मास्टर को बताया कि ट्रेन चालक महिला बोगी में सवारियां बैठा रहे है। यह सुनकर सहायक स्टेशन मास्टर ने चालक से वाकीटाकी पर बात की तो दोनों में विवाद हो गया।

इस पर चालक ट्रेन न ले जाने की बात कहते हुए गाड़ी से उतर गया। सहायक स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर उमाशंकर प्रसाद कौशिक के साथ ही अन्य आलाधिकारियों को दी। स्टेशन मास्टर मौके पर गए और चालक को मेडिकल करोन की चेतावनी दी तो वह तुरंत गाड़ी पर चढ़ गया। इसके बाद रात 11:30 बजे ट्रेन भिवानी के लिए रवाना हुई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि चालक के कारण यह गाड़ी काफी लेट हुई। इसकी रिपोर्ट डीआरएम के साथ ही अन्य अफसरों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें