फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से घायल दिव्यांग महिला को ठेले से पहुंचाया अस्पताल, मौत

Tue, 04 Nov 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो: 25 कमालगंज सीएचसी में ठेली पर महिला को लेकर जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। जहानगंज की ओर जा रही कार के चालक ने रेलवे स्टेशन के सामने एक दिव्यांग महिला को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। कार चालक को पकड़ने के लिए दौड़े व्यापारी भी चुटहिल हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने ठेले पर लिटाकर महिला को सीएचसी पहुंचाया। वहां रेफर किए जाने पर लोहिया अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के रजीपुर ग्राम पंचायत के चमन नगरिया निवासी कांति देवी (56) पैरों से दिव्यांग थीं। वह लोगों से मांगकर गुजारा करती थीं। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे कांति रेलवे स्टेशन के सामने से गुजर रही थीं, तभी तिराहे की ओर से जहानगंज की तरफ जा रहे कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुकानदार सर्वेश यादव ने दौड़ कर चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उन्हें भी टक्कर मार कर भाग गया। व्यापारी नेता अनिल गुप्ता ने ठेले से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रजीपुर प्रधान सरोज देवी ने बताया कि कांति का विवाह हरदोई जिला के मठियामऊ में हुआ था। उसके एक पुत्र अजय पाल है। कांति तीन वर्षों से मायके में रह रही थीं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें